मिर्जापुर। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जिले के बेरोजगार नौजवानों के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में खैरा व चुनार बाजार में मशाल जलाकर जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि दो करोड़ प्रत्येक साल रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार पिछले 6 साल हो गए, रोजगार तो मिला नहीं, जबकि करोड़ों लोगो को मिली नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है। जिसके चलते रोजगार में लगे लोग भी बेरोजगार हो गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस यह अभियान चलाकर सरकार को जगाने का काम कर रही है। उन्होने कहा केंद्र और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की वजह से नौजवानों का जीवन बेरोजगारी रूपी अंधेरे से भर गया है। आज का यह मशाल व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम देश-प्रदेश में संदेश लेकर आया है। कहा कि सत्ता परिवर्तित के साथ ही नौजवानों के जीवन में उजाला आयेगा। इस मौके पर गुलाब चंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा ज्योति, संदीप सिंह, मनोज सिंह, पियूष पटेल, अजय सिंह, सूर्य भान सिंह पटेल, राजू खान, विवेक सिंह, विष्णु गिरी, संजय इत्यादि मौजूद रहे।