मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण गोपाल चौधरी होंगे और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने पाले में करने के लिए लगी है।
उन्होंने कहा कि निर्दलीय और अन्य दलों के लोगों से उनकी बात चल रही है और लोग समर्थन देने के लिए भी तैयार हैं। लोगों का कहना है इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी से बेहतर कोई प्रत्याशी नहीं है। उनके पास विरासत में लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। उनके पिता भगवती प्रसाद चौधरी दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कृष्ण गोपाल चौधरी के दादा पुरुषोत्तम चौधरी तीन बार विधायक रहे।