फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभियान चलाकर जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम पवन कुमार गंगवार ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का निर्देश दिया। कहा कि अपमिश्रित खाद्य पदार्थ, दुग्ध व दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थो, सरसों के तेल, विभिन्न ब्रांंडों के घी, खोवा, मिठाई, चना आदि खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जाए।
विज्ञापन

कहा कि नमूना भरने के बाद प्राप्त रिपोर्ट में अधोमानक, मिथ्याछाप व असुरक्षित खाद्य तथा औषधियों के विक्रेताओं सहित संलिप्त व्यक्तियों या फर्मों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजुला सिंह ने डीएम को जिले में अब तक हुई खाद्य पदार्थों की जांच व कार्रवाई के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विद्यालयों में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए चलाकर लोगो को जागरूक किया जाए तथा अनवरत प्रवर्तन की कार्रवाई अभियान चलाकर जारी रखा जाए ताकि लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें