फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जोगी बनकर आए ठग, 15 हजार नकदी और लाखों के जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल कपड़े में बांधकर कमरे में रखे थे रुपये-गहने, पांच दिन बाद खोलने पर हुआ ठगी का पता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चील्ह। चंदेल डड़िया गांव में जोगी के वेश में पहुंचे चार ठगों ने प्रेतात्मा निकालने का झांसा देकर लक्ष्मीना देवी पत्नी रमेश कुमार बिंद न से 15 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। जालसाजों ने रुपये और गहनों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा-पाठ के बाद कमरे में रख दिया और पांच दिन तक कमरा नहीं खोलने को कहा। तय समय बाद महिला ने कमरा खोला तो उसमें केवल लाल कपड़ा और माला-फूल मिले। रुपये और जेवरात गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


लक्ष्मीना देवी ने बताया कि एक सप्ताह पहले सुबह सात बजे चार जोगी सारंगी बजाते हुए घर पहुंचे थे। इनमें से एक कई महीने से गांव और आसपास के इलाकों में आता-जाता था। वह खुद को बल्ली परवा गांव निवासी मुख्खु बिंद बताता था। महिला पहचानती थी, इसलिए झांसे में आ गई और चारों को घर पर बैठाकर आदर-सत्कार किया। बातचीत के दौरान जोगी ने महिला से कहा कि घर में रखे रुपये और जेवरात में प्रेतात्मा का वास है। यदि वह चाहे तो पूजा-पाठ के जरिए प्रेतात्मा को निकाल सकता है। उसकी बातों में आकर महिला घर में रखे 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले आई। चारों ने उसे झांसा देकर ठग दिया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें