फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी ट्रेड का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी ट्रेड समापन अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रद? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत छह दिवसीय दर्जी ट्रेड समापन वृहस्पतिवार को किया गया। उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटते हुए प्रशिक्षण के उद्वेश्य के साथ ही साथ ही उद्यमिता विकास की जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने जिला उद्योग से संबंधित पीएमईजी व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऑनलाइन आवेदन भरने तथा ऋण से संबंधित जानकारी प्रदान की। वीके चौधरी ने प्रशिक्षण में दर्जी ट्रेड में स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित किया तथा अन्य योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। समापन अवसर पर सहायक उपायुक्त लोकेंद्र कुमार ने विभाग की संचालित योजनाओं तथा स्वरोजगार में आने वाली जोखिम पर विस्ताररुप से जानपकारी दी। कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र एएफसी इंडिया की ओर से ट्रेडवार तकनीकि, सैद्धांतिक उद्यमिता पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, अवधेश, दिलीप, संध्या, प्रशिक्षक शहाना, प्रज्ञा वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें