शेरवां के भोकरौध गाँव में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि पूजन करते प्रधान रामप्यारे व पंच?
- फोटो : MIRZAPUR
शेरवां। क्षेत्र के भोकरौंध व लठिया सहिजनी, खडेहरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश पांडेय ने सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में 4 लाख 98 हजार रूपए की लागत से बन रहे सामुदायिक शौचालय में कुल छह शौचालय बनाया जाना है।
जिनमे दो पुरूष व दो महिला शौचालय और दो बेबी फ्रैंडली शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान रामप्यारे मौर्या, सोहन यादव, मिथिलेश विश्वकर्मा, आलोक यादव, रमेश पटेल, बनारसी सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, शोभनाथ, अजय कुमार, रामप्यारे सिंह व राम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।