आमघाट स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, स्रोत सोशल मी
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के आमघाट रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में हो रहे विलंब के लिए विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए एक महीने में ओवर ब्रिज का शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस ओवरब्रिज से आमजन को बहुत सहुलियत होगी। मिर्जापुर से आमघाट होते हुए चुनार वाराणसी के आवागमन में राहत मिलेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल आदि उपस्थित रहे।