मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा की। कहा कि 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत फाॅर्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं।
मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में मिर्जापुर में कुल 382737 पीएम किसान लाभार्थी किसानों के सापेक्ष 176880 की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। जो 46.21 प्रतिशत है। सोनभद्र में कुल 218128 के सापेक्ष 102899 फार्मर रजिस्ट्री हुई जो 47.17 प्रतिशत है तथा भदोही में 246899 पीएम किसान के लाभार्थी लक्ष्य के सापेक्ष 109997 फार्मर रजिस्ट्री हुई है। जो 44.55 प्रतिशत है। आयुक्त ने कहा कि तीनों जिलों में लेखपाल के स्तर से अप्रूवल पेंडिंग है उसे तत्काल अप्रूव कराएं व फार्म रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाएं।
कहा कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए शिविर लगाएं। इसके लिए शिविर की तिथि से एक दो दिन पूर्व संबंधित ग्राम में ग्राम प्रधान द्वारा डुग्गी या मुनादी कराई जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी मिर्जापुर विशाल कुमार, जिलाधिकारी सोनभद्र बद्री नाथ सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक विकेश पटेल तथा समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद