फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन प्रेक्षक के लिये समय से पूर्ण करें सभी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने सभी रिटर्निंग आफिसर, लाइजिनिंग आफिसर एवं प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रेक्षकों के लिए हुई तैयारी की समीक्षा की। कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक एवं दो व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रेक्षकों के लिए अष्टभुजा निरीक्षण गृह, हिंडाल्को गेस्ट हाउस पुतलीघर एवं सीमेंट फैक्ट्री गेस्ट हाउस के कक्ष आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनकी व्यवस्था देखने के लिए लाइजनिंग अफसरों की नियुक्ति की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी लाइजनिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित गेस्ट हाउस में भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को भली-भांति देख लें। यदि काई कमी दिखे तो तत्काल ठीक कराएं। कहा कि प्रेक्षक के लिए अच्छे क्वालिटी का कंप्यूटर, फर्नीचर, टेलीफोन आदि की व्यवस्था की जाए। बीएसएनएल के अधिकारियों को 14 फरवरी तक आवंटित कक्षों में फोन एवं नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए कहा है। एआरटीओ को प्रेक्षकों के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। सभी रिटर्निंग अफसरों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की सूची एवं रूट चार्ट बनाकर लाइजिनिंग अफसर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 16 फरवरी को सभी प्रेक्षक के आगमन की सूचना प्राप्त हुई है। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर भरतलाल सरोज, अश्वनी कुमार सिंह के अलावा सभी रिटर्निंग अफसर उपस्थित रहे।
वाहन के लिए विद्यालयों में किया संपर्क : हलिया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एआरटीओ विवेक शुक्ल व पीटीओ रामसागर ने शनिवार को चुनाव में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालयों से संपर्क किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को चुनाव में बस लगाने हेतु नोटिस दिया। कहा वाहन न उपलब्ध कराने वाले के संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें