पटेहरा। ब्लाॅक के रामपुर रेक्सा गांव में विकास के नाम पर प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर फर्जी भुगतान की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के नरेंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया है कि रेक्सा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। पंचायत से चार माह पूर्व पानी पीने के लिए आरसीसी टंकी का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। टंकी बनवाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये ग्राम पंचायत के खाते से निकाल लिए गए हैं। रामपुर प्राथमिक विद्यालय में पुरानी टंकी का मरम्मत कराकर नई टंकी बनवाने के नाम पर लाखों का भुगतान करा लिया गया है। रेन हारवेस्टर (सोख्ता गड्ढा) गांव में एक भी नहीं बना लेकिन गड्ढा के नाम पर लाखों रुपये खाते से निकाल लिए गए। नरेंद्र ने ग्राम सचिव पर नाली, इंटरलाॅकिंग, पेयजल, हैंडपंप मरम्मत, साफ सफाई जैसे कई कार्यों का फर्जी भुगतान कराने और सरकारी धन की बंदरबाट का आरोप लगाया है।
कोट
आईजीआरएस अभी तक उनके पास नहीं आया है। शिकायत की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शरद सिंह, बीडीओ