फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैंक में शिकायत की फिर भी खाता होल्ड नहीं किया, 4 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ड्रमंडगंज। रतेह चौराहा सेमरा कला गांव निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय के खाते से साइबर ठगों ने चार लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रुपए कटने का मेसेज आने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ने बताया कि इंडियन बैंक पंवारी कला की शाखा में खाता है। छह जुलाई को खाते से एक रुपये कटने पर इंडियन बैंक पंवारी कला शाखा पर पता करने गया तो वहां मौजूद सहायक शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक से एक रुपये कट गया है।
विज्ञापन

नौ जुलाई की शाम को खाते से 4 लाख 111 रुपये 43 पैसे कट गया। खाते से लगातार रुपये निकाले जाने का मेसेज आने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित के खाते को बैंक ने होल्ड कराया गया। पीड़ित का कहना है कि यदि छह जुलाई को बैंक खाते को होल्ड किया गया होता तो मैं ठगी का शिकार नहीं बनता।
पीड़ित ने बताया कि गाढ़ी कमाई को साइबर ठगों ने 15 मिनट के भीतर खाते से उड़ा दिया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर सेल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें