राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ सात वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने प्रेमी पर गर्भपात कराकर शादी से इन्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती ने प्रेमी के विरुद्ध राजगढ़ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस आरोपी प्रेमी को थाने में पूछताछ के बाद युवती से शादी कराने का आश्वासन देने के साथ घर भेज दी और आरोपी को छोड़ दिया। जिसपर युवती ने आरोपी प्रेमी को भगाने का पुलिस पर आरोप लगाया है तथा न्याय के लिए एक सप्ताह से थाने का चक्कर काट रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने ही दूसरे गांव की अंतरजातीय युवती से प्रेम करता था। प्रेमी ने युवती से शादी का वादा किया। दोनों साथ मे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। साथ रहते सात वर्ष बीत गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसने प्रेमी से कई बार शादी करने के लिए कहा। लेकिन प्रेमी अपने बड़े भाई की शादी होने के बाद अपनी शादी का बहाना बनाता रहा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गयी। गर्भवती होने पर युवती प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया की उसके पेट में चार माह का बच्चा था।
युवती का आरोप है कि प्रेमी उसे जबरदस्तीी दवा खिला दिया। जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद राजगढ़ क्षेत्र में किराए के मकान में उसे छोड़कर भाग गया। इस दौरान युवती कई बार अपने प्रेमी से बात करना चाही। लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर थक हार कर युवती ने एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के विरुद्ध राजगढ़ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ के बाद, आरोपी युवक को हिरासत में ले ली थी। युवती का आरोप है कि पुलिस के सामने प्रेमी ने कोर्ट मैरिज का आश्वासन दिया। जिस पर पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया। घर पहुंच कर प्रेमी कही फरार हो गया है। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती प्रेमी के विरुद्ध तहरीर देकर शारीरिक शोषण व गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। दोनों आपस में सुलह कर कोर्ट मैरिज करने गए हैं।