फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सभी के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाए जाने के लिए खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में विभिन्न ब्लाॅक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों और सचिवों की बैठक हुई। इसमें जिम्मेदारी तय की गई। खंड विकास अधिकारी सीटी मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान सभी के सहयोग चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधानों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। एडीओ पंचायत डॉ. अनूप कुमार दुबे ने जल जनित रोग एवं वेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने पर जोर देते दिया। शौचालय का प्रयोग करने, हैंडपंपों के साथ अपने घरों के आसपास सफाई रखने पर जोर दिया। बैठक में बीसी विभा बिंद, राजाराम, दिनेश कुमार, विजय प्रताप, सौरभ गोड़, अर्चना यादव आदि रहे। हलिया, ब्लाॅक सभागार में बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए सभी ग्राम सभा में ग्राम प्रधान नोडल होंगे एवं निगरानी समिति के माध्यम से समस्त ग्राम सभा में बैठक कर जल जनित रोग एवं वेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया जाएगा। जमालपुर, ब्लाॅक सभागार में ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं रोजगार सेवकों को एक से 30 अप्रैल तक गांवों में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस दौरान एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र, एडीओ कृषि शनि सिंह, एडीओ एसटी नेहा सेठ, ग्राम प्रधान दिनेश बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें