फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधे अधूरे कार्यों के बीच शिफ्ट हुआ टिकट काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से शुरू हो रहा है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर आधे अधूरे कार्यों के बीच नवनिर्मित बिल्डिंग में टिकट काउंटर शिफ्ट कर दिया गया है। भवनों की रंगाई पुताई जारी है। टिकट काउंटर की खिड़कियां नीचे-उपर होने से टिकट लेने में यात्रियों के साथ बाबू को परेशानी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। नवनिर्मित बिल्डिंग एवं प्लेटफाॅर्म को जोड़ने के लिए बीच में दीवार खड़ी की गई है। सिर्फ एक दरवाजे के सहारे यात्रियों का आवागमन हो रहा है। जबकि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं का दबाव होगा। इससे श्रद्धालु परेशान हो सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी ने बताया नवरात्र में प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी ट्रेनों का ठहराव प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर होगा। स्टेशन पर पहले यात्रियों को उतरने दिया जाएगा। इसके बाद सवारियों को ट्रेनों में चढ़ने दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियों का ठहराव प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर होगा। सर्कुलेटेड एरिया में खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सालय, पाने की पानी, जगह-जगह वाटर टैंक के अलावा शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया यात्रियों को आने-आने के लिए दो प्रवेश व दो निकास द्वार बनाए गए हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर तीन पर जाने के लिए यात्रियों के लिए फुटओवर लिफ्ट की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें