मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं धनाभाव के कारण रुकी हैं, विभाग उसके लिए बजट का आवंटन कराकर उसे पूरा करें।
उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित श्रेणीवार विकास कार्यों, आईजीआरएस, निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा केे साथ ही मंडल में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। आईजीआरएस की समीक्षा में उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनें। कहा कि जनसुनवाई के बाद ही अन्य कार्य अथवा क्षेत्र भ्रमण पर जाया करें। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में 76 निर्धारित बिंदुओं में से 15 विभिन्न विभागों के बिंदुओ सी व डी श्रेणी में आने के कारण मंडल की श्रेणी खराब हो रही है। इससे संबंधित अधिकारी सुधार लाते हुए अपेक्षित प्रगति लाए ताकि मंडल की स्थिति प्रदेश में अच्छा स्थान हो सके। उर्रवर्कों की उपलब्धता के लिए कहा कि संयुक्त निदेशक को-ऑपरेटिव तथा कृषि विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए किसानों के फसल की बोआई के पहले पर्याप्त मात्रा में उरर्वक उपलब्ध कराना सुुनिश्चित करें। उन्होंने नमामि गंगे व जल निगम के अधिकारियों से कहा कि खोदाई के बाद सड़कों का मरम्तीकरण भी समय से कराना सुनिश्चित करें। उन्होेंने फैमिली आईडी, निपुण भारत, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों की मरम्मत में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।
डीएम 15 दिन में परियोजनाओं का निरीक्षण करेंसंवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण के बारे में कहा कि जिलाधिकारी प्रत्येक 15 दिन में, मुख्य विकास अधिकारी सप्ताह में एक बार तथा परियोजना से संबंधित अधिकारी प्रत्येक तीसरे दिन किसी न किसी अपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण करते लाइव फोटो ग्रुप पर अपलोड करें। साथ ही किन कारणों से परियोजना में प्रगति नहीं आ पा रही है, समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि एक महीने में एक बार वे स्वयं भी किसी न किसी अपूर्ण परियोजना का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मंडल में कानून व्यवस्था की समीक्षा में गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण व निस्तारण, चोरी और लूट की घटनाएं व निस्तारण सहित सभी बिंदुओ पर समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार, भदोही शैलेश कुमार, सोनभद्र बीएन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा, सोनभद्र अशोक मीणा, भदोही अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही बाल गोविन्द शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र उपस्थित रहे।