फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में नहीं पहुंचे कमिश्नर

Sun, 19 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कोन ब्लाॅक के दलापट्टी गांव में चौपाल में आयुक्त के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी रही। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
विकास खंड कोन के दलापट्टी गांव में आयुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें मंडलायुक्त के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। नाराज फरियादी छोटे अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनाने से कतराते रहे और लौट गए। बता दें कि मंडलायुक्त ने विकास खंड कोन के दलापट्टी गांव को गोद लिया। जिसके विकास की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। शनिवार की सुबह आठ बजे से  मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गांव में चौपाल लगना था। जिसमें सैंकड़ों फरियादी अपनी फरियाद सुनाने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोगों ने अधिकारियों, लेखपालों समेत अन्य की शिकायत का मन बनाया था। लेकिन इसी बीच किसी ने बताया कि मंडलायुक्त बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में गए थे। इसीलिए चौपाल में नहीं आरहे। लेकिन उनके नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीण अखिलेश शर्मा, अजीफा, आशा बेगम, गीता देवी, सावित्री, चमेली देवी, गणेश, अंजली यादव, राधेश्याम आदि का कहना था कि जब कमिशभनर को चौपाल में नहीं आना था तो पहले से कार्यक्रम क्यों रखवा दिया गया। नीचे के अधिकारी सारी योजनाओें में गोलमाल करते है इसलिए उनसे किसी मामले की शिकायत करना संभव नहीं है। क्योंकि वह खुद मिले होते है तो कार्रवाई क्या करेंगे। इस दौरान सीएमओ अशोक चौरसिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता, डीपीआरओ बालेश्वरधर द्विवेदी, शैलेश उपाध्याय, विनोद गौड़, संतोष पांडेय, डा. विकास रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें