फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा 19 लाख का अवैध कपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाणिज्यकर विभाग विंध्याचल मंडल की एसआईबी टीम ने मंगलवार को भदोही स्थित घोसिया में टफ्टेड कालीन का कपड़ा बनाने वाली फर्म पर छापामारा। इस दौरान बिना अभिलेखों के लगभग 19 लाख रुपये का कपड़ा पकड़ा गया। इस पर टीम ने साढ़े तीन लाख टैक्स और साढ़े तीन लाख जुर्माना सहित कुल सात लाख जमा कराया। फिर कपड़े को छोड़ दिया। हालांकि टीम फर्म के कागजात को सीज करके जांच कर रही है। विभाग को अंदेशा है कि फर्म ने कागजातों में हेराफेरी करके टैक्स की चोरी की गई है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की एसआइबी टीम भदोही के घोसिया स्थित कालीन टफ्टेड का कपड़ा बनाने वाली एक फर्म पर कई महीनों से निगाह रख रही थी। सर्विलांस के दौरान टैक्स चोरी की संभावना प्रबल होने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी ओपी सिंह ने सर्च वारंट जारी किया। ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) वीपी सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर (एसी) शोभित श्रीवास्तव, प्रशांत राय, हर नारायण मिश्रा, संजय कुमार सिंह और वाणिज्यकर अधिकारी देवेश द्विवेदी की टीम फर्म पर छापा मारा। रजिस्टर पर बिना दर्ज 19 लाख का कपड़ा पकड़कर सीज कर दिया। फर्म संचालक ने मौके पर ही लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना और साढ़े तीन लाख रुपया टैक्स जमा कर दिया तो उसे कपड़ा दे दिया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कागजात में खामियां मिलने पर सीज करते हुए फर्म संचालक को समन जारी किया गया। ज्चाइंट कमिश्नर ने बताया कि कागजातों की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें