फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्यूबवेल की टूटी नालियों से अंतिम छोर तक नहीं जा पा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक में नलकूप-352 खजुरी में क्षतिग्रस्त नालियों के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नलकूप का पानी किसानों के खेतों में जाने के बजाय हेड पर ही इधर-उधर बहकर बर्बाद हो जा रहा है। खेतों तक पानी न पहुंचने से किसान धान की नर्सरियां तक नहीं डाल पा रहे हैं। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

जहां एक तरफ सरकार पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए गुहार लगा रही है, वहीं नलकूप विभाग की उदासीनता से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। हरिश्चंद्र बिंद, पतालू प्रजापति, तुलसीदास, जालिक प्रजापति आदि किसानों का कहना है कि वर्ष 1986-87 में स्थापित नलकूप से लगभग 40 से 50 बीघा खेतों की सिंचाई होती रही। स्थापना के बाद से ही अंडर ग्राउंड पाइप लाइनें और नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी नलकूप के इर्दगिर्द सिमट कर रह जा रहा है। किसानों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त नालियां ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत मिली तो उसे दिखवा कर दुरुस्त कराया जाएगा।
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें