फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ गई। दिन भर बादल व धुंध छाए रहने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगे भी चार-पांच दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को बादलों से दिन की शुरुआत हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। कोहरा पड़ने से हल्का धुंध भी बना रहा। दिन चढ़ने के बाद करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड में वृद्धि हो गई। गलन से राहत पाने के लिए अलाव ही लोगों का सहारा बना हुआ है। ठंड को देखते हुए हीटर, गीजर के साथ ही ब्लोअर की मांग बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 29 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें