संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। किसी जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विजयपुर सर्रोई में तैनात सहायक शोध अधिकारी अंकित कुमार कसेरा से फोन पर बातचीत करनी चाही। इस पर सहायक शोध अधिकारी अमर्यादित ढंग से पेश आए। विधायक की शिकायत पर सीएमओ सीएल वर्मा ने सहायक शोध अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएल वर्मा ने कहा कि सहायक शोध अधिकारी के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। चेतावनी भी दी कि सांसद, विधायक अथवा किसी जनप्रतिनिधि के पूछे गए हर सवाल का सही तरीक़े से जवाब मिलना चाहिए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विजयपुर से जानकारी चाही तो मोबाइल नहीं उठा। सहायक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को पत्र आया है। मामला क्या है संज्ञान में नहीं है। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब एक जनप्रतिनिधि से इस तरह बात हो रही है तो फिर आम आदमी की क्या विसात।