मझवां उपचुनाव का रण जारी है सीएम योगी भी कल मझवां आने वाले हैं। सीएम जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। बताते चलें कि सीएम की जनसभा में भारी भीड़ होने की संभावना है लिहाजा सुरक्षा इंतजाम को भी जांचा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिर्जापुर के रण में मुख्यमंत्री अपनी उपस्थिति एक बार और दर्ज कराने वाले हैं इस क्रम में मझवां विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि उनका हेलिकॉप्टर रविवार को दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर विद्यालय के हेलिपैड पर उतरेगा।
विज्ञापन
वे दोपहर 1:55 से 2:40 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम 55 मिनट तक मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद तीन बजे हेलीकॉप्टर से अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम आगमन के मद्देनजर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना।
बताते चलें कि सीएम के कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोगों के लिए कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं इसके साथ ही पूरे परिसर और रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी और एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।