फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दी सांत्वना, मां विंध्यवासिनी में किया दर्शन-पूजन

Fri, 10 Mar 2023 05:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दो बजकर तीस मिनट पर जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से ओडी गांव स्थित कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर उनके माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मिर्जापुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर उनके ओडी स्थित आवास पर पहुंचे। दस मिनट तक बंद कमरे में उन्होंने जल शक्ति मंत्री से बात कर सांत्वना दिया। इसके बाद वह मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए । 

विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दो बजकर तीस मिनट पर जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से ओडी गांव स्थित कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर उनके माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बंद कमरे में स्वतंत्र देव सिंह के साथ बैठकर उनको सांत्वना दिया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।



 

मां विंध्यवासिनी की पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओडी गांव से निकलकर विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात विंध्य कॉरिडोर के कार्य को देखा।

 

विंध्य कॉरिडोर मॉडल देखते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के समीप रखे गए मॉडल को भी देखा। डीएम दिव्या मित्तल ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी।
 
विज्ञापन

बैटरी चलित कार को हरी झंडी दिखाते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में ही खड़ी बुजुर्गों, दिव्यांगों की सुविधा के लिए बैटरी चलित कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक के लिए निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें