विंध्याचल में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मां विंध्यधाम में पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से कराए जा रहे बैरिकेडिंग, न्यू वीआइपी, पुरानी वीआइपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग समेत सभी इंतजाम किया गया था।
विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। अधिकारियों से कहा कि हर हाल में छह महीने में कार्य पूरा कराएं। विंध्य कॉरिडोर की प्रगति एवं नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि कारीगरों व मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्टों में कार्य कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि समय व गुणवत्ता का ध्यान दें। जिला प्रशासन से समय-समय पर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले पत्थर तराशने के लिए विंध्याचल में ही वर्कशाप लगाने का सुझाव दिया।
नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि मिर्जापुर और पूरे विंध्याचल मेला क्षेत्र में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए।