सपा पर भी साधा निशाना
सपा पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के समय नौजवानों के भविष्य पर संकट था। उनके समय में नौकरी निकलती थी और चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए साथ-साथ निकल पड़ते थे। पैसा भी लिया जाता था और नौकरी भी नहीं लगती थी। अब इसी महीने के अंत में 60200 पुलिस भर्ती के परिणाम निकलने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के 60200 नौजवानों को एक साथ उत्तर प्रदेश में कार्य करने का असर प्राप्त होगा और इसमें 20 प्रतिशत अनिवार्य रूप से बेटियां शामिल रहेंगी। जिस चौराहे पर या कहीं गांव में या शहर में जहां कहीं सपाई गुंडो ने बेटी के ऊपर टेढ़ी नजर डालने का काम किया वहां पुलिस में भर्ती हुई बेटियां इनके ऊपर डेंटिंग पेंटिंग का काम करेंगी।भाजपा सरकार में हर एक के लिए सुरक्षा भी है सुविधा भी है नौजवान के लिए नौकरी और रोजगार भी है तो बेटी के लिए बहनों के लिए कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर के कन्या सुमंगला योजना से लेकर के प्रदेश के अंदर अनेक ऐसे कार्यक्रम जिनके माध्यम से सामूहिक योजना सामूहिक विवाह योजना हो या स्वावलंबन से जुड़ी तमाम योजना है तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।