सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ वर्ष पूर्ण होने पर मिर्जापुर आने का सौभग्य मिला। आपका अभिनन्दन करने मिर्जापुर आया हूं। डबल इंजन की सरकार को आपका आशीर्वाद तो आपको अच्छी योजना मिली। आज 500 करोड़ से अधिक योजना का लाभ मिलने जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के माध्यम से आतिथ्य सत्कार में मंडल के मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र का अद्भुत योगदान था। महाकुंभ सफलता में तीनों जिले का आभार व्यक्त करता हूं। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ ने दुनिया को आकर्षित किया। महाकुंभ की भीड़ लगातार मां विंध्यवासिनी के धाम में भी रही।
लाखों श्रद्धालु आ रहे विंध्य कॉरिडोर
सीएम ने कहा कि मां विंध्यसिनी के कॉरिडोर में लाखों लोग आ रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस बन रहा है। जो देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। ये मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा है। कोशिश है कि मां विंध्यवासिनी के धाम से बाबा विश्वनाथ के धाम को जोड़कर पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाए। एक्सप्रेस वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यूपी व्यवस्था को अग्रणी करने में सफल हो रहा है।
सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विंध्य धाम में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।