फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल के माध्यम से परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण व शिलान्याश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्मित होने वाले 1800 करोड़ की लागत से 146 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 170 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 मई 2021 से परियोजनाओं को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर में बाढ़ नियंत्रण के लिए एमसीडी प्रखंड में 1147.43 लाख के परियोजना का शिलान्यास किया है। तथा सिंचाई खंड चुनार के 549.66 लाख एवं 546.72 लाख की परियोजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के संकट से निपटने के लिए परियोजनाओं को शुरू करते समय से ही पूर्ण कराएं। ताकि प्राकृतिक आपदा से लोगों को बाहर निकालकर आर्थिक, समृद्धि व खुशहाली के रास्ते पर लाया जा सके। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीडीओ अविनाश सिंह के अधीक्षण अभियंता सिचाई कार्य मंडल रमेश प्रसाद, अधिशासी अभियंता वैभव सिंह समेत सहायक अभियन्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें