फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बारिश से 7 डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन में कुछ समय के लिए तपन महसूस किया गया। 11 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। जिगना, छानबे क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। शाम 4 बजे पश्चिमी हवा के साथ कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। कुछ घरों में शादी विवाह और तिलकोत्सव के कार्यक्रम के चलते थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हवा, बारिश के कारण तिलकोत्सव और शादी समारोहों में कुछ समय के लिए बाधा भी उत्पन्न हो गई। शेरवां, क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़क जाने से मौसम सुहावना हो गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम बदल रहा है। ऐसे में आसमान में बादल रहेंगे। आने वाले दिनों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें