फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नोटिस के चार दिन बाद भी धड़ल्ले से चल रहा क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी करने तक सिमटकर रह गई है। दीपनगर में संचालित एक कथित अवैध क्लीनिक के संचालक को पीएचसी प्रभारी ने चार दिन पहले तीन दिन के भीतर चिकित्सकीय डिग्री, योग्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

समय सीमा बीतने के बाद भी संचालक ने न जवाब दिया और न ही दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बावजूद क्लीनिक का संचालन जारी है। नोटिस में संचालक से चिकित्सकीय योग्यता और क्लीनिक के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से आगे कार्रवाई नहीं होने के कारण कथित झोलाछाप बेखौफ होकर क्लीनिक चला रहा है। इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने और उनकी सेहत से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीण अंकित, शिवकुमार, राहुल समेत अन्य ने कहा कि नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी क्लीनिक का संचालन होना गंभीर मामला है। उन्होंने क्लीनिक सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें