फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बनारस जिला अस्पताल के स्वास्थय विभाग का लिपिक विंढम फाॅल में लापता, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के विंढमफाल में पिकनिक मनाने के दौरान रविवार की दोपहर स्नान करते समय बनारस के जिला अस्पताल का लिपिक रितेश गौड़ (28) लापता हो गया। उसके डूबने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस साथियों से पूछताछ कर तलाश में जुटी है। एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की पर देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी रितेश गौड़ (28) बनारस के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में लिपिक है। वह रविवार को बनारस में साथी लिपिक विजय प्रताप कनौजिया (52), अपने रिश्तेदार मनीष गौड़ (24) निवासी संकट मोचन और सावंत ( 21) निवासी धुनियानी टोला के साथ रविवार पिकनिक मनाने विंढम फॉल गया था। वहां पर सभी स्नान कर रहे थे अचानक रितेश लापता हो गया। रितेश के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी रही। जानकारी होने पर एसडीएम सदर महेंद्र सिंह व सीओ सिटी अमित कुकर मौके पर पहुंचे। खजूरी नदी से पानी को काम कराया गया। एसडीआरएफ बुलाकर छानबीन की पर रितेश का पता नहीं चल सका है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चार लोग पिकनिक मनाने गया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग का लिपिक रितेश लापता है। आशंका जताई जा रही है कि डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें