फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहली किस्त मिलने के बाद भी 84 ने शुरू नहीं किया आवास का निर्माण

विज्ञापन
लालगंज में निर्माणा​धिन मुख्यमंत्री आवास का फोटो, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 के 84 मुख्यमंत्री आवास लंबित हैं। लाभार्थियों को प्रथम किस्त के आवंटन के बाद आवास निर्माण के लिए एक भी ईंट नहीं रखी गई। इन आवासों के लाभार्थी कहां हैं और किन परिस्थितियों में आवास नहीं बने, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक कुल 17293 आवास स्वीकृत हुए। इनमें से 17209 आवास बन चुके हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं और कुछ के कार्य अंतिम चरण में हैं। इनमें से वर्ष 2023-24 व 2024-25 के आवासों में से ही 84 आवासों का निर्माण ही शुरू नहीं हुआ है।
वर्ष 2023-24 में कुल 3900 आवास स्वीकृति हुए थे। इनमें से 38 आवास बने ही नहीं या उनका निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में कुल 4200 आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें से 46 आवास का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें