फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रास्ते में साइड मांगने पर कक्षा नौ के छात्र को पीटा, सिर फटा

विज्ञापन
अदलहाट में घायल छात्र आर्यन विश्वकर्मा। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज खजुरौल में बृहस्पतिवार को दो छात्रों द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने से उसका सिर फट गया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना के तियरा गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा का आरोप है कि उसका पुत्र आर्यन विश्वकर्मा जो कक्षा नौ का छात्र है। 12 अगस्त बुधवार को अपनी बुआ की लड़की को साइकिल से अशरफाबाद छोड़ने जा रहा था। वह अशरफाबाद-खिरौड़ी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि वहां खिरौड़ी गांव के रहने वाले कुछ मनबढ़ छात्र बीच रास्ते में चल रहे थे। आर्यन ने जब उनसे साइड मांगा तो वे भड़क गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने आर्यन को गालियां देकर देख लेने की धमकी दी। दूसरे दिन 13 अगस्त को आरोपी छात्र बदला लेने की नीयत से कॉलेज आए। जैसे ही आर्यन विश्वकर्मा कॉलेज परिसर के अंदर प्रवेश किया कि कक्षा 12 के दो छात्रों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने आर्यन को मारकर लहूलुहान कर मौके से भाग गए। मारपीट की सूचना मिलते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक डॉ. जसवंत सिंह ने तत्काल घायल छात्र को नारायणपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।छात्र को कॉलेज लाकर उसके परिजनों को सूचित किया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने कॉलेज पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधक डॉ. जसवंत सिंह ने अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी के आरोप में कक्षा 12 के दोनों छात्रों को चेतावनी देते हुए तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें