मिर्जापुर। सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल की तिथियों में संशोधन किया गया है। खेल निदेशालय ने नया कार्यक्रम जारी किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब जिला स्तरीय चयन ट्रायल 13 अगस्त को आयोजित होगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 18 व 19 अगस्त को कराया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल की नई तिथि 24 व 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथियों पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों से समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।