फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सिविल इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में टीवी का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भभौरा गांव निवासी सिविल इंजीनियर मंगलेश्वर तिवारी (30) अपने ही घर में टेलीविजन का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन किसी तरह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक बीटेक करने के बाद ग्वालियर में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। होली पर दो माह की छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद लॉकडाउन की वजह से घर पर ही थे। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें