फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को विसुंदरपुर स्थित कांशीराम आवास के निवासियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से मिलकर 15 दिनों से कटी विद्युतापूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

बकाया न जमा करने पर विद्युत विभाग ने कांशीराम आवास की बिजली काट दी थी। इस पर वहां के नागरिक शुक्रवार को जिलाधिकारी के पास पहुंचे और विद्युतापूर्ति बहाल करने की मांग की। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उनको आश्वासन दिया कि एक घंटे में बिजली विभाग से कहकर विद्युतापूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इसके बाद नागरिक जिलाधिकारी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। लेकिन एक घंटे बाद कहा गया कि अभी तक कालोनी में कोई नहीं पहुंचा है। इसके कुछ ही देर बाद कहा गया कि विद्युतापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें