हलिया। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी सुदामा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर भाइयों पर जमीन हड़पने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी सुदामा ने बताया कि तीन भाई उसकी जमीन को हड़प लिए हैं। उसके द्वारा बनाए गए मड़हे में भी नहीं रहने दे रहे हैं। मड़हे में रहने पर मारने की फिराक में हैं। जिसके भय बस अन्यत्र रात गुजार रहा हूं। जमीन उनको देने के लिए धमकाते है। सुदामा ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही अन्य अधिकारियों के यहां जान माल की सुरक्षा दिलाने व जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग किया। संवाद