महुवारी कला स्थित गीता स्वामी आश्रम के समीप शांतिकुटी के बगीचा में बुधवार को विराट कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें 54जोड़ी छोटी- बड़ी कुश्तियां हुई। सबसे बड़ी कुश्ती तीन हजार रुपये की छोटे पहलवान और राजू पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
रमेश पहलवान और राजू पहलवान के बीच हुई कुश्ती में राजू पहलवान विजयी हुए। अली पहलवान और विनोद पहलवान के बीच हुई कुश्ती में अली पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया। वहीं अखाड़े में 54 जोड़ी कुश्तियां हुई। रेफरी की भूमिका बरसाती सरोज व नखडू ने निभाई। कुश्ती दंगल के उपरांत मुख्य अतिथि आत्माराम मिश्र ने सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान राजाराम सिंह, रामचरण सरोज, मुन्ना सिंह, ददई, जीत बहादुर, अमरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।