फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाया कुश्ती दंगल में दमखम

Thu, 08 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुवारी कला स्थित गीता स्वामी आश्रम के समीप शांतिकुटी के बगीचा में  बुधवार को विराट कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें 54जोड़ी  छोटी- बड़ी कुश्तियां हुई। सबसे बड़ी कुश्ती तीन हजार रुपये की छोटे पहलवान  और राजू पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


रमेश पहलवान और राजू  पहलवान के बीच हुई कुश्ती में राजू पहलवान विजयी हुए। अली पहलवान और विनोद  पहलवान के बीच हुई कुश्ती में अली पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया।  वहीं अखाड़े में 54 जोड़ी कुश्तियां हुई। रेफरी की  भूमिका बरसाती सरोज व नखडू ने निभाई। कुश्ती दंगल के उपरांत मुख्य अतिथि  आत्माराम मिश्र ने सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान राजाराम  सिंह, रामचरण सरोज, मुन्ना सिंह, ददई, जीत बहादुर, अमरेश सहित बड़ी संख्या  में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें