फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम

विज्ञापन
कुश्ती
विज्ञापन
 रत्नजड़ित रथ पर सवार श्री ठाकुर जी के मेले के दूसरे दिन रविवार को कान्हा जैसे ही पहाड़ियों से घिरे अहरौरा जलाशय पहुंचे तभी विराट कुश्ती-दंगल का शंखनाद हुआ। कुश्ती-दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने बेहतरीन दांवपेंच से उमड़ी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दर्जन भर से अधिक कुश्तियों के सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



बता दें कि श्री ठाकुर जी का तीन दिवसीय पारंपरिक मेला अति प्राचीन व ऐतिहासिक है। शनिवार को ठाकुर जी का रथ नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा जी मंदिर पर विश्राम किया, जहां सारी रात कजली का दंगल होता रहा। रविवार की दोपहर अहरौरा जलाशय पर भारी भीड़ ने जयकारे से के साथ ठाकुर जी का जयघोष किया तो रेफरी ने कुश्ती दंगल को हरी झंडी दी। अखाड़े में दर्जन भर कुश्ती दंगल में अपनी कला का परिचय देते हुए कछवां के निराला पहलवान, मिर्जापुर के बाबा पहलवान, वाराणसी के मनोज पहलवान, हाजीपुर के चिन्न पहलवान और वाराणसी के दिनेश पहलवान, चौकिया के जोगिंदर पहलवान ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियाें को अखाड़े में धूल चटाई। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।


मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि अवधेश सिंह पटेल रहे। कुश्ती-दंगल में रेफरी की भूमिका लटकू पहलवान व ज्ञानचंद्र जायसवाल ने निभाई तथा संचालन मनोज अग्रहरि ने किया।  इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जगदीश सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर पटेल, पालिकाध्यक्ष दिलदार, पंकज उपाध्याय, पारस नाथ, विजय अग्रहरि, अजय गुप्त, डा. अशोक सिंह, सदानंद यादव, बृजेश खंडेलवाल, जयनाथ सिंह, गोपाल गुप्त, राजेंद्र सोनकर, बनारसी पटेल सहित थानाध्यक्ष अहरौरा रमाकांत यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें