फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सबसे ज्यादा चुनार क्षेत्र में हुई बारिश,14 कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क पर उफन रहा नाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार की देर शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक हुई। इसके बाद आसमान साफ हो गया। इससे निचले क्षेत्रों में जहां जलभराव हो गया वहीं, सड़कों पर पानी के उफान से पांच घंटे तक आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

चारों तहसीलों को मिलाकर जनपद में 116 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसमें सदर में 9 मिलीमीटर, लालगंज में 16 मिलीमीटर, मड़िहान में 31 मिलीमीटर और चुनार में सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
बारिश के कारण जिला मुख्यालय से मिर्जापुर-भटौली मार्ग, सखौरा पंप कैनाल से वीरशाहपुर मार्ग, रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग, भरुहना-वाराणसी मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। आवास विकास कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, मंंडलीय अस्पताल, रोडवेज परिसर, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग, नटवा शास्त्री पुल मार्ग, रेलवे पुल के नीचे जलभराव हो गया।
विज्ञापन

पटेहरा, खनवर मझारी में सभाजीत, मोलई, रामजनम, किशोरी, रामचंद्र मौर्य के घर में बरसात का पानी घुस गया। बस्ती के रामजनम और गेंदा के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। लिंक रोड पर जल निकासी के लिए सड़क काटकर पाइप डालना था। कुछ लोग सड़क काटने नहीं दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से सड़क कटवाया तब पाइप डलवाया गया। इसके बाद बस्ती के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें