फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिन्नी ने निकास दांव से दिल्ली के पहलवान को किया चित, जीते 51 हजार

विज्ञापन
भरूहना ​स्थित दंगल में दाव पेंच आजमाते पहलवान, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेही पहलवान की स्मृति में दीपावली के ठीक दूसरे दिन मंगलवार को भरुहना में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में 35 जोड़े पहलवानाें ने अपने-अपने दांव-पेच आजमाए। दो लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती जो कांटे की टक्कर के बावजूद अंत में बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य राम सकल, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल व अपर आयुक्त डा़ॅ विश्राम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती दिल्ली के अभिषेक व एमपी ग्वालियर के कौशल पहलवान के बीच ग्वालियर मध्य प्रदेश के बीच हुई। दोनों प्रतिद्वंद्वीयों के बीच हुई कांटे की टक्कर के बावजूद अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा कई और कुश्तियां बराबरी पर रहीं। मिर्जापुर चिन्नी पहलवान व दिल्ली के दीपक के बीच हुई 51 हजार रुपये की कुश्ती में चिन्नी ने निकास दांव मार कर दीपक को चित किया। 51 हजार रुपये की तीन और कुश्तियां हुई जो बराबरी पर रही। जौनपुर के सुजीत व कानपुर के समीर के बीच 16000 की कुश्ती में सुजीत ने काला जंग दांव से समीर को चित कर इनाम अपने नाम किया। सुनील जौनपुर और कानपुर के बल्लू के बीच 15000 की रुपये की कुश्ती में सुनील विजयी रहे। पांच हजार की रुपये की हुई कुश्ती बराबरी पर रही लेकिन दस हजार रुपये इनाम के लिए दिल्ली के वैशाली और नंदीगंज के कंचन के बीच हुए मुकाबले में वैशाली विजेता हुए। मैच के रेफरी की भूमिका में फुन्नू लाल व नंदलाल रहे। संचालन कन्हैयालाल सोनकर ने की। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सपा नेता परवेज खान व मुन्नी यादव मौजूद रहे।

महिला पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी
नरायनपुर। पुरुषोत्तमपुर (परसोधा बाजार) बुधवार को आयोजित कुश्ती दंगल में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने कौशल दिखाए। दंगल में सौ जोड़ी कुश्ती हुई। मिर्जापुर की दीक्षा और वाराणसी की नेहा पहलवान नेहा के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों को पांच-पांच हजार रुपये व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सरसा के रोहित ने रुदौली के लखन, गया के अखिलेश ने अहरौरा के मनीष तथा हाजीपुर के दिलीप ने डाढ़ी के गुलशन को पटकनी देकर विजेता रहे। सरसा के संदीप पर दो लाख इनाम रखा गया। लेकिन कोई पहलवान सामने नहीं आया। समिति ने संदीप पहलवान सरसा व चीन्नी पहलवान को सम्मानित किया। निर्णायक गुलाब यादव, संतोष सिंह, कौशल सिंह तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में मास्टर उदय सिंह व चन्द्रशेखर सिंह रहे। इस दौरान अध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा दिलीप सिंह पटेल, वरुण सिंह, रामसकल सिंह, रामलखन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित कुमार रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन



उमेश को पटकनी देकर कलविंदन ने जीते 51 हजार
चुनार। गोवर्धन पूजा पर बुधवार को बहरामगंज स्थित बामन जी मंदिर पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र व मिर्जापुर के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। सर्वाधिक कुश्ती 51000 रुपये की हरियाणा के कलविंदर पहलवान व रूदौली मिर्जापुर के उमेश पहलवान के बीच हुई। जिसमें कलविंदर ने उमेश को पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया। दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका टीपू यादव व सुदर्शन ने निभाया। दंगल के पश्चात गायक बबलू बावरा व रामधनी यादव के बीच बिरहा मुकाबला हुआ। इस दौरान राजकुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता, लल्लू राम विंद, रामविलास विंद, धर्मू यादव, श्यामधर यादव, राममूरत यादव, तेजू यादव, अशोक पाल, विक्की जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता उर्फ नखडू, हीरा लाल बिंद, रामप्रसाद उर्फ बिल्लू बिंद, मनोज साहनी, शिवम जायसवाल, लल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें