धनुष यज्ञ मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में दांवपेंज आजमाते पहलवान।-सोशल मीडिया।
राजगढ़, मिर्जापुर। क्षेत्र के धनुष यज्ञ मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। दंगल में मिर्जापुर के चीनी पहलवान ने भदोही के मोनू पहलवान को चित कर जिले का मन बढ़ाया। मेले में 36 जोड़ी कुश्ती हुई। इसमें अंतरजनपदीय पहलवानों ने अपना-अपना दांवपेंच आजमाए।
दंगल में मिर्जापुर के चीनी पहलवान और भदोही के मोनू पहलवान के बीच 21,000 हजार रुपये की कुश्ती लड़ी गई। इसमें चीनी पहलवान ने भदोही के मोनू पहलवान को पटखनी देते हुए अखाड़े में चित कर मिर्जापुर का परचम लहराया। इसी प्रकार बनारस डीएलडब्ल्यू के राजेश पहलवान ने जौनपुर के मंगरू पहलवान को चित कर दिया। बनारस के नेहरू ने भदोही मोनू पहलवान को चित कर इनाम अपने नाम किया। मिर्जापुर के रामबली ने बनारस के सोनू को पटखनी दी। गोरखपुर रंजीत पहलवान ने चंदौली के अजीत पहलवान को चित कर कुश्ती जीती। राजगढ़ भीटी के रविशंकर पहलवान ने मिर्जापुर के सोनू पहलवान को चित कर कुश्ती जीती, अयोध्या के सुदामा मिर्जापुर के सुनील पहलवान को चित कर सुदामा ने कुश्ती जीती। संतोष बनारस रिंकू मिर्जापुर में संतोष को पटखनी दी। बनारस के आशीष पहलवान ने कछवां के सूरज पहलवान को चित किया। सरसा के इम्तियाज पहलवान ने मिर्जापुर के रंजीत पहलवान को धूल चटाई। दंगल में शिव शंकर एवं राधे पहलवान निर्णायक रहे। इस अवसर पर आशीष जायसवाल, धर्मराज मिश्र, गोलू, प्रवीण पांडेय, रविशंकर सिंह, राधेश्याम केसरी आदि मौजूद रहे।