फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाल साहित्य लेखिका सृष्टि राज को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की बाल साहित्य लेखिका और बीए की छात्र सृष्टि राज को भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर ने अपने 64वें बाल साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. प्रतीक मिश्र सम्मान प्रदान किया है। सृष्टि को यह सम्मान बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

सृष्टि राज मिर्जापुर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। प्रसिद्ध साहित्यकार आनंद अमित इनके पिता हैं। सृष्टि की बाल साहित्य की दो पुस्तकें दर्पण में बचपन और बहादुर कुकू प्रकाशित हो चुकी हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह समारोह में नहीं पहुंच पाई थीं। सुभाष वर्मा ने यह सम्मान सृष्टि राज तक पहुंचाया। सृष्टि को सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों भोलानाथ कुशवाहा, गणेश गंभीर, डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रवीन राठी, लल्लू तिवारी, अरविंद अवस्थी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें