फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेल लाइन पार कर स्कूल आते-जाते हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। रेलवे ने शिवपुर क्रासिंग को बंद कर दिया है। इससे कोइरान बस्ती में रहने वालों के साथ छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पर कर आते-जाते हैं। शुक्रवार को इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं का कहना था कि महेश भट्टाचार्य प्राइमरी पाठशाला आने-जाने के लिए उन्हें रेल की पटरियां पार करनी पड़ती हैं। सड़क से आने-जाने में उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने क्राॅसिंग का फाटक खोलने की मांग की है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर में पढ़ने वाली मड़गुड़ा, गोपालपुरा, शिवपुर कोइरान और अष्टभुजा गांवों की छात्राओं को जोखिम भरा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अकोढ़ी छानबे में मजदूरी करने वाले ग्रामीण सिर पर सामान लेकर लंबी दूरी तय करते हैं। षष्ठी माता की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग कि रेलवे क्रॉसिंग बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें