मझिगवां में आंगनबाड़ी केंद्र पर झाड़ू लगाते नौनिहाल।- सोशल मीडिया।
चील्ह। मझिगवां आंगनबाड़ी केंद्र कासोमवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। दरी की सफाई कर रहे हैं। आंगनवाड़ी सहायिका और सफाईकर्मी कुर्सी पर बैठी हैं।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रवि कला मौर्य और सफाई कर्मी शशि कला पूछताछ की गई तो उनका कहना है कि बच्चों को झाड़ू लगाने व साफ सफाई करने के लिए नहीं कहा गया था। वे खुद झाड़ू लेकर साफ करने लगे। सीडीपीओ इंद्रकला मिश्रा का कहना है कि बच्चों से झाड़ू लगवाना गलत बात है। यह भी हो सकता है कि बच्चे शरारती होते हैं। देखा देखी झाड़ू उठाकर यह कार्य रहे हो ओर किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया हो। फिलहाल इसकी जांच कराई जाएगी।