मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी फोटो संवाद
मिर्जापुर। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी मोना तिवारी ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि राहुल गांधी गब्बर सिंह टैक्स का पहले ही विरोध कर रहे थे।
अब भाजपा सरकार को जीएसटी कम करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेशों में भाजपा की जो सरकार बनी है वह वोट चोरी करके बनी है।
राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहे हैं और जवाब दे रहे हैं बीजेपी और सरकार के लोग। कहा कि भापजा सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है। रोजगार की बात नहीं कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है।
बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, छोटे खां, सुधाकर तिवारी, उज्जवल शुक्ला आदि थे। संवाद