फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूलों में बच्चों का अतिथियों की तरह स्वागत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनप्रतिनि​धिगण, स्रोत सोशल
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कलेक्ट्रेट से रवाना किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में बुधवार को सत्रारंभ होने पर नवप्रवेशी समेत अन्य बच्चों को स्वागत किया गया। इसके बाद स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कलेक्ट्रेट से रवाना किया। कहा कि शिक्षा से ही परिवार, समाज व देश की तरक्की संभव है।
कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व छानबे विधायक रिंकी कोल और उप्र पिछड़ावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायकगणों ने इसके पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों को पुस्तकों का सेट बांटा। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया। रैली ने पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा का संदेश दिया। रैली में शामिल बच्चों और शिक्षकों ने लोगों और अभिभावकों को बच्चों को नजदीक के विद्यालय में शिक्षा के लिए प्रवेश कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएम पवन कुमार गंगवार, बीएसए अनिल कुमार वर्मा सहित सभी बीईओ, डीसी व बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बच्चों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर किया स्वागत
सत्रारंभ पर नवप्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। सिटी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मेवली में बच्चाें का स्वागत हुआ। रामजी श्रीवास्तव, राघवेंद्र शुक्ला, सुधा रानी, अमित शिल्पा, पूनम, प्रियंका समेत सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी में सरस्वती पूजा तथा नव प्रवेशित बच्चों को रोली लगाकर किया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीणों से घर -घर संपर्क कर छात्र नामांकन के लिए अनुरोध किया गया। शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिक्षेत्र के निवासी तथा भारतीय थल सेवा में हवलदार प्रवेश सिंह को काव्य रचना संग्रह विजय की बाल- कविताएं भेंट किया।
पुरस्कार वितरण समारोह, विदाई समारोह हुआ
राजगढ़। कंपोजिट विद्यालय खटखरिया में वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह, विदाई समारोह और नवआरंभ उत्सव का आयोजन किया गया। समापन प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। नरायनपुर : पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर, नरायनपुर में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद सिंह ने विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत उन्हें तिलक लगाकर फूल बरसा कर किया। आरती कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रोरी चंदन लगाकर बच्चों का किया स्वागत
पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती में बच्चों के नए सत्र का प्रारंभ रोरी चंदन लगाकर व माला पहनाकर किया। विद्यालय को बच्चों के लिए सुंदर ढंग से रंगोली से सजाया गया था। प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मधुरिमा तिवारी, जैनेंद्र सिंह, मंजुला सिंह, रसोईया विद्यालय की दाई एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष अफसाना ने बच्चों का स्वागत किया। उन्हें पुस्तकें वितरित कीं।

कलेक्ट्रेट में स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनप्रतिनिधिगण, स्रोत सोशल

कलेक्ट्रेट में स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनप्रतिनिधिगण, स्रोत सोशल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें