वृद्धाश्रम में गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाते हुए टीएमसी प्रवक्ता विजय उपाध्याय। -संवाद।
विंध्याचल। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। माता दरबार पहुंचे प्रवक्ता का श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गणेश द्वार होते हुए मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भगृह में पहुंच कर उन्होंने विधि विधान पूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। मां के दर्शन के बाद कोतवाली के पास स्थित बटुक भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर शिवपुर के पास प्रस्तावित वृद्धाश्रम में पहुंचकर गायों को हरा पालक और गुड़ खिलाया। प्रेस वार्ता कर टीएमसी प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने कहा ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगी। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में 235 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएंगी। भाजपा 50 सीटों में सिमट जाएगी। इस दौरान पूर्व सभासद शंकरलाल बिंद सहित अन्य मौजूद रहे।