फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डायरिया पीड़ितों से बच्चा वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम बदलने से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसका विपरीत प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे डायरिया के शिकार हो रहे है। फरवरी में डायरिया के 80 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। डायरिया के साथ ही सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या के चलते बच्चा वार्ड भी फुल चल रहा है।
विज्ञापन

बरसात में दूषित पानी से डायरिया का प्रकोप अधिक रहता है, पर इस समय मौसम परिवर्तन के कारण भी डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फरवरी में लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। धूप के कारण मौसम में गर्मी आई। फिर ठंडी हवाएं चलने से फिर से मौसम ठंडा होने लगा। ठंड कम होने से लोगों ने गरम कपड़ों को हटा दिया। इस सप्ताह में बच्चा वार्ड 25 बच्चे भर्ती हो चुके हैं। इसमें नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शामिल हैं। बच्चा वार्ड में आने वाले ज्यादातर बच्चे तीन माह से तीन वर्ष तक के हैं। डायरिया के अलावा वार्ड में सर्दी-जुकाम और खांसी से बीमार बच्चे भी भर्ती हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में 36 बेड का बच्चा वार्ड है। इसमें बृहस्पतिवार की रात तक बीमार बच्चों से वार्ड फुल था। शुक्रवार सुबह स्वस्थ्य होने पर कुछ बच्चों की छुट्टी हुई। जिसके बाद दोपहर तक 27 बच्चे भर्ती हैं।
....................................................
बदलते मौसम में बच्चों का रखें ख्याल
लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ठंड कम होने से लोगों ने गरम कपड़े रख दिए हैं। इसके चलते वे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। बच्चे जल्दी बीमार होते हैं। पानी की कमी से वह डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बदलते समय में बच्चों ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। छोटे बच्चों को नहर और नदी के ठंडे पानी में न नहलाएं। इससे निमोनिया का खतरा रहता है। डायरिया हो तो तरल पदार्थ, ओआरएस लें। ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. देवराज यादव, बाल रोेग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें