फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां के पास सो रहा बच्चा चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे मां के साथ सो रहा बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी होने पर परिवार में खलबली मच गई। खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पचराव निवासी पूजा गोड़ पत्नी संदीप कुमार गोड़ लखनऊ में रहती थीं। वे पति के साथ दो दिन पहले अपने मायके बंधवा गांव आई थीं। पूजा बुधवार की रात भोजन कर अपने बच्चे के साथ सोने कमरे में चली गईं। बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे पूजा की नींद खुली तो बच्चा उनके पास नहीं था। उन्होंने घर में खोजबीन के बाद अगल-बगल तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।
उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर जांच में जुट गई। छानबीन बच्चे के मामा धर्मेंद्र ने बताया कि घर के बगल स्थित पिलर पर चप्पल के निशान हैं। इससे लग रहा है कि घर के बगल में स्थित पिलर के सहारे चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे से बच्चे को उठाकर लेकर चले गए। परिजनों ने सुबह पांच बजे पीआरवी-112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पीआरवी ने कछवां थाना प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। सीसी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। जल्दी ही बच्चे का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें