फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चाइल्ड लाइन की टीम को स्टेशन पर मिले चार किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर मंगलवार को रात करीब 12 बजे चाइल्ड लाइन की टीम को चार किशोर मिले। कोई व्यक्ति उनको काम कराने के लिए मुंबई लेकर जा रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम उन किशोरों को अभिरक्षा में लेकर जीआरपी के पास गई। जीआरपी उनने से पूछताछ की। सभी पड़री थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 12 बजे चाइल्ड लाइन टीम के आयुष्मान और राबिन गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर चार किशोर मिले। उनको टीम जीआरपी के पास ले गई। जीआरपी ने उनसे पूछताछ कर उनके नाम, पता आदि की जानकारी ली। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि काम कराने के लिए एक व्यक्ति उनको मुंबई लेकर जा रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरों को परिजनों को बुलाकर को सौंप दिया। साथ ही नसीहत दी कि किशोर को काम पर न भेजें। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर चार किशोर चाइल्ड लाइन को मिले। बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें